ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्नेंट, हर 30 दिन में बच्चे को जन्म देता हैं, जानें
ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्नेंट, हर 30 दिन में बच्चे को जन्म देता हैं, जानें : पृथ्वी पर मौजूद ज्यादातर प्राणियों को एक के बाद दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए कुछ वक्त लगता है. आप जानकार हैरान रह जाएंगे कि एक ऐसा जानवर भी है, जो एक बच्चे को जन्म देने से कुछ दिन पहले ही फिर प्रेग्नेंट (Pregnant) हो जाता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, कंगारू (Kangaroo) से संबंधित शिशु को जन्म देने वाली प्रजाति स्वैम्प वॉलबी (Swamp Wallaby) पृथ्वी पर मौजूद अकेला ऐसा प्राणी है जो पूरे जीवन प्रेग्नेंट रहता है. मजेदार तथ्य है कि ये जानवर प्रेग्नेंसी के दौरान भी नवजात को स्तनपान (Lactating) कराता रहता है.
ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्नेंट, हर 30 दिन में बच्चे को जन्म देता हैं, जानें
मादा वॉलबी और कंगारू के होते हैं दो यूटरस और दो ओवरी
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और बर्लिन के लेब्नीज इंस्टीट्यूट फौर जू एंड वाइल्डलाइफ रिसर्च के शोधकर्ताओं (Researchers) के मुताबिक, मादा वॉलबी और कंगारुओं में दो यूटरस (Uterus) और दो ओवरी (Ovaries) होती हैं. एक यूटरस में प्रेग्नेंसी का समय पूरा होने से कुछ दिन पहले ही दूसरे यूटरस में नए भ्रूण (Fetus) तैयार हो जाता है. कंगारू और वॉलबी के दोनों में से एक यूटरस में हमेशा भ्रूण रहता है. जर्नल ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस ऑफ द यूएसए’ में छपे शोध के मुताबिक, इस दौरान वह अपने एक नवजात और दूसरे कुछ महीने के बच्चे को स्तनपान भी कराती रहती है.
बच्चे के जन्म के साथ दूसरे भ्रूण का विकास हो जाता है शुरू
कंगारू और वॉलबी में बच्चों को जन्म देने व गर्भधारण में मामूली अंतर होता है. मादा कंगारू एक बच्चे को जन्म देने के दो या तीन दिन बाद नया गर्भ धारण करती है, जबकि वॉलबी बच्चे के जन्म से दो-तीन दिन पहले ही प्रेग्नेंट हो जाती है. इसके लिए शोधकार्ताओं ने 10 मादा स्वैम्प वॉलबी का हाई-रिजॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड कर अध्ययन किया. शोधकर्ताओं ने पाया कि वॉलबी जैसे ही एक बच्चे को जन्म देती है और बच्चा उसकी थैली (Pouch) में आ जाता है, ठीक उसी समय दूसरे भ्रूण का यूटरस में विकास (Development) होना शुरू हो जाता है. इसे एम्ब्रायोनिक डायपॉज (Embryonic Diapause) कहा जाता है.
बॉलबी हर 30 दिन में एक बच्चे को दे सकती है जन्म
मादा वॉलबी एक बच्चे के जन्म को तब तक टाल सकती हैं, जब तक पहले जन्म ले चुका बच्चा उसकी थैली से बाहर निकलकर चलना शुरू नहीं कर देता. अगर ऐसा न हो तो एक वॉलबी हर 30 दिन में एक बच्चे को जन्म दे सकती है. दरअसल, वॉलबी का प्रेग्नेंसी पीरियड (Gestation Period) 30 दिन ही होता है. स्वैम्प वॉलबी के अलावा यूरोपीयन ब्राउन हेयर ही दूसरा स्तनधारी जानवर है, जो एक बच्चे को जन्म देने से पहले ही गर्भ धारण कर लेता है. हालांकि, दोनों में दो प्रमुख अंतर हैं. हेयर के एसी यूटरस में भ्रूण तैयार होता है, जिससे पहले बच्चे को जन्म देता है. दूसरा स्वैम्प वॉलबी ही अकेला ऐसा जानवर है, जो पूरे जीवन प्रेग्नेंट रहता है.
हर साल में 5-6 महीने के दौरान हो सकती है प्रेग्नेंट ( ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्नेंट, हर 30 दिन में बच्चे को जन्म देता हैं, जानें )
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के डॉ. ब्रैंडन मेंजिस ने बताया कि हेयर साल में 5-6 महीनों के दौरान ही बार-बार प्रेग्नेंट हो सकता है. बाकी समय न तो ये प्रेग्नेंट हो सकता है और न ही स्तनपान करा सकता है. शोधकर्ताओं को इस अध्ययन के जरिये सामान्य निष्कर्षों के साथ ही मैमल्स में बच्चों को जन्म देने के चलन के नए और वृहद आयामों की भी जानकारी मिली. ज्यादातर मैमल्स में प्रेग्नेंसी की अवधि लंबी होती है. इस शोध से पता चला कि एक मैमल ऐसा भी है, जो एक बच्चे को जन्म देने से पहले ही गर्भधारण कर सकता है. ये मैमल्स में सामान्य प्रक्रिया नहीं है.
Vidhwa Pension Yojana BIG Update : विधवा पेंशन की राशि हुई 3 गुना, देखें नया सरकारी आदेश
The post ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्नेंट, हर 30 दिन में बच्चे को जन्म देता हैं, जानें appeared first on My Technical Voice .
from My Technical Voice https://ift.tt/74MfoWi
Comments
Post a Comment