Aadhaar Ration Card Link : भारत सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक ( Ration Card Aadhaar Link ) करने की दी गई आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है ! पहले यह समय सीमा 31 मार्च तक थी, जो अब 30 जून हो गई है ! इसका मतलब है कि आप 30 जून तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं ! सरकार का मानना है कि इस राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक ( Aadhaar Ration Linking ) करने के बाद यह सुनिश्चित करना आसान होगा कि सभी जरूरतमंदों को उनके हिस्से का अनाज मिल रहा है !
Aadhaar Ration Card Link
Aadhaar Ration Card Link
आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले भी इस समय सीमा को बढ़ा दिया था ! सरकार ने पहले इस काम के लिए 31 दिसंबर 2021 तक का समय दिया था ! जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया ! राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ( National Food Security Act ) के तहत अपने अस्थायी कार्यस्थल पर राशन से वंचित प्रवासी आबादी के लिए आधार कार्ड को राशन कार्ड ( Aadhaar Ration Card Link ) से जोड़ना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है ! इन दोनों के जुड़ते ही ऐसी आबादी कहीं से भी राशन का लाभ उठा सकती है !
प्रवासी आबादी को मिलेगा बड़ा फायदा
हाल ही में जारी एक बयान के अनुसार राशन कार्ड ( Ration Card ) को आधार से जोड़ने का काम अब 30 जून, 2022 तक किया जा सकता है ! जब से सरकार ने राशन कार्ड को ‘सार्वभौमिक’ या एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड घोषित किया है, तब से इस पर जोर दिया जा रहा है ! इसे आधार ( Aadhaar ) से जोडऩा ! सरकार आधार से लिंक कराकर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर भी अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है !
मिलते हैं कई फायदे
राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से कई लाभ मिलते हैं ! केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना ( ONORC Scheme ) भी शुरू की है ! लाखों लोग इसका लाभ उठा रहे हैं ! आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक ( Ration Card Aadhaar Link ) करके भी ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठा सकते हैं ! इससे आप राशन कार्ड की मदद से देश के किसी भी राज्य में खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं !
इस तरह राशन कार्ड को आधार से लिंक करें (Aadhaar Ration Card Link)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं !
- यहां स्टार्ट नाउ पर क्लिक करें !
- यहां आपको जिला और राज्य सहित अपना पता भरना होगा !
- इसके बाद राशन कार्ड ( Ration Card ) लाभ विकल्प पर क्लिक करें !
- अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें !
- इतना करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा !
- जैसे ही आप ओटीपी डालेंगे, आपकी स्क्रीन पर प्रक्रिया पूरी होने का मैसेज आ जाएगा !
- जैसे ही पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, आपका आधार सत्यापित ( Aadhaar Verified ) हो जाएगा ! और आधार आपके राशन कार्ड से जुड़ जाएगा !
आप सुविधा को ऑफलाइन भी ले सकते हैं
राशन कार्ड को आधार से लिंक ( Ration Card Aadhaar Link ) करने के लिए आवश्यक दस्तावेज राशन कार्ड केंद्र पर जमा करने होंगे ! इन दस्तावेजों में राशन कार्ड धारक की आधार कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं ! राशन कार्ड ( Ration Card ) केंद्र पर आपके आधार का बायोमेट्रिक डेटा सत्यापन भी किया जा सकता है !
पूरे देश में एक ही राशन कार्ड चलेगा
सरकार ने 2019 में ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना ( ONORC Scheme ) शुरू की थी ! इस योजना का उद्देश्य पूरे देश में एक राशन कार्ड को नियमित करना है ! यानी राशन कार्ड किस राज्य में बना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा ! कहीं से भी बना राशन कार्ड ( Ration Card ) पूरे देश में मान्य होगा ! इसका सारा काम डिजिटली किया जा रहा है, ताकि कोई हेरफेर न हो सके !
एक खबर के मुताबिक वन नेशन वन राशन कार्ड योजना ( One Nation One Ration Card Yojana ) के तहत 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलता है ! एक आंकड़ा यह भी दिया गया है कि इस साल फरवरी के मध्य तक राशन ( Ration ) के 96 फीसदी लाभार्थियों ने खुद को वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना में शामिल किया है ! चूंकि अभी कई राज्यों में नामांकन का काम चल रहा है ! इसलिए सरकार ने 31 मार्च की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है !
यह भी पढ़े :- New Dhan Rekha Plan : LIC की धन रेखा प्लान में करें निवेश, कम रिस्क में मिलेगा मनी बैक का लाभ
Bank Account Link To Aadhaar : बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए क्यों कहा जाता है, जानिए वजह
Post Office SCSS Scheme : पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त मुनाफे वाली स्कीम, 5 साल में मिलेगा अच्छा रिटर्न
Join Whatsapp Group : सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Whatsapp Group से जुड़े
The post Aadhaar-Ration Link : आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की समय सीमा बढ़ी, जानिए नई तारीख appeared first on My Technical Voice .
from My Technical Voice https://ift.tt/soAVcLg
Comments
Post a Comment