Skip to main content

Retirement Plan : रिटायरमेंट की क्यों करें टेंशन, जब मौजूद हैं निवेश के ये 5 प्लान

Retirement Plan : राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ( National Pension System ) या एनपीएस, शेयर बाजार से जुड़ा, निवेश उत्पाद है। 18 से 60 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक एनपीएस खाता ( NPS Account ) खोलने के लिए पात्र हैं। बदलते दौर में रिटायरमेंट ( Retirement ) की टेंशन हर किसी को सताने लगी है। वजह तेजी से बढ़ती महंगाई और लाइफस्टाइल पर बढ़ता खर्च।

Retirement Plan

Retirement Plan

New Retirement Plan

ऐसे में अगर आप नौकरी पेशा हैं तो टेंशन बढ़ना लाजमी है। हालांकि, सही समय में सही फैसला लेकर आप इस टेंशन को बाय कह सकते हैं। हम आपको 5 निवेश प्लान बता रहे हैं जो रिटायरमेंट ( Retirement ) के लिए एकमद परफेक्ट हैं। इनमें निवेश कर रिटारयमेंट के बाद पैसे की कमी की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं।

पीपीएफ ( Public Provident Fund )

पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( Public Provident Fund ) 15 साल की निवेश योजना है जिसे 5 साल के लॉक इन में आगे बढ़ाया जा सकता है। इसे आप किसी डाकघर ( Post Office ) या बैंक ब्रांच में जा कर खोल सकते हैं। कुछ बैंकों ऑनलाइन खोलने की भी सुविधा दे रहे हैं। आप PPF में न्यूनतम 500 रुपये रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। लंबी अवधि यानी रिटायरमेंट ( Retirement ) के लिए यह भी एक बेहतरीन निवेश उत्पाद है।

एनपीएस ( National Pension System )

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ( National Pension System ) या एनपीएस, शेयर बाजार से जुड़ा, निवेश उत्पाद है। 18 से 60 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक एनपीएस खाता ( NPS Account ) खोलने के लिए पात्र हैं। एनपीएस के तहत, कई प्रकार के खाते होते हैं- टियर- I और टियर- II। टियर-I खाता प्रतिबंधित निकासी वाला पेंशन खाता है। टियर-II एक स्वैच्छिक खाता है जो निवेश और निकासी की तरलता प्रदान करता है। लंबी अवधि यानी रिटायरमेंट ( Retirement ) के लिए यह भी एक बेहतरीन निवेश उत्पाद है।

ईपीएफ ( Employyes Provident Fund )

वेतनभोगी कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि ( Employees Provident Fund ) में योगदान देना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, नियोक्ता को ईपीएफ खाते ( EPF Account ) में समान तरीके से योगदान करना आवश्यक है। एक कर्मचारी मासिक आधार पर अपनी आय का 12% अपने ईपीएफ खाते में योगदान करता है।

अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana )

अटल पेंशन योजना ( Atal pension Yojana ), जिसे 9 मई, 2015 को शुरू किया गया था, का उद्देश्य गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर ध्यान देने के साथ सभी भारतीयों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली स्थापित करना है। 60 वर्ष की आयु में, 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये या 5000 रुपये का पेंशन शुरू हो जाता है।

Retirement Plan : बीमा कंपनियों की पेंशन प्लान

बीमा कंपनियां यूनिट-लिंक्ड पेंशन योजनाएं पेश करती हैं, जो बाजार से जुड़े उत्पाद हैं, जो विशेष रूप से सेवानिवृत्ति योजना ( Retirement Scheme ) उत्पादों की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए डिज़ाइन की गई हैं। जब निवेशक सेवानिवृत्त ( Retirement ) होते हैं, तो वे संचित राशि का एक-तिहाई हिस्सा कर-निकाल सकते हैं।

The post Retirement Plan : रिटायरमेंट की क्यों करें टेंशन, जब मौजूद हैं निवेश के ये 5 प्लान appeared first on My Technical Voice.



from My Technical Voice https://ift.tt/QWrYx0C

Comments

Popular posts from this blog

NPS Exit Rule : मैच्योरिटी से पहले निकालना चाहते हैं एनपीएस खाते से पैसा, तो जान लें ये जरूरी नियम

NPS Exit Rule : नेशनल पेंशन सिस्टम ( National Pension System ) एक सरकार समर्थित स्वैच्छिक योगदान आधारित पेंशन योजना है ! जो आपको समय-समय पर एक छोटी राशि का निवेश करने और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सुरक्षित करने की अनुमति देती है ! एनपीएस निवेश ( NPS Investment ) की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह आपको बाजार से जुड़ा रिटर्न देता है ! और विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में अपने स्वयं के फंड आवंटन को चुनने की सुविधा देता है ! NPS Exit Rule NPS Exit Rule राष्ट्रीय पेंशन योजना ( National Pension Scheme ) को 2004 में केवल सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पेश किया गया था ! बाद में 2009 में इस प्रणाली को सभी के लिए बढ़ा दिया गया ! एक बार जब आप एक एनपीएस खाता शुरू ( Start NPS Account ) करते हैं, तो आपको सेवानिवृत्ति की आयु या 60 वर्ष तक पहुंचने तक अपना योगदान देना जारी रखना चाहिए ! सेवानिवृत्ति के बाद, आप एनपीएस से बाहर निकल सकते हैं और संचित कोष से पैसा निकाल सकते हैं ! 1) सामान्य निकास ( NPS Exit Rule ) सामान्य निकास तब होता है ...

India Post Scheme : डाकघर की इस सुपरहिट योजना में जमा होंगे सिर्फ 50 रुपये, 35 लाख मिलेंगे, जानिए

India Post Scheme : भारतीय डाकघर ( India Post Office ) विभाग अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाएं जारी करता रहता है। ऐसी ही एक योजना डाकघर द्वारा शुरू की गई है, जिसका नाम ग्राम सुरक्षा योजना ( Gram Suraksha Yojana ) है। अगर आप भी निवेश ( Investment ) पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस योजना में ग्राहक कम पैसे लगाकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पोस्ट ऑफिस स्कीम ( Post Office Scheme )। India Post Scheme भारतीय डाकघर ( India Post Office ) में पैसा निवेश ( Investment ) करना बहुत ही सुरक्षित माना जाता है और इसके साथ ही डाकघर अपने ग्राहकों को बैंक की तुलना में अधिक प्रतिशत ब्याज प्रदान करता है। ग्राहकों द्वारा सुरक्षित और बेहतर रिटर्न के लिए इंडिया पोस्ट ऑफिस की बचत योजना ( India Post Office Saving Scheme ) बहुत अच्छी और अच्छी मानी जाती है। यह भी जानें :-   PM Mudra Loan Scheme Apply : 10 लाख का लोन सिर्फ 5 मिनिट में मिलेंगा, ऑनलाइन करें अप्लाई डाकघर की ग्राम सुरक्षा योजना ( Post Of...

ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्‍नेंट, हर 30 दिन में बच्‍चे को जन्‍म देता हैं, जानें

ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्‍नेंट, हर 30 दिन में बच्‍चे को जन्‍म देता हैं, जानें : पृथ्‍वी पर मौजूद ज्‍यादातर प्राणियों को एक के बाद दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देने के लिए कुछ वक्‍त लगता है. आप जानकार हैरान रह जाएंगे कि एक ऐसा जानवर भी है, जो एक बच्‍चे को जन्‍म देने से कुछ दिन पहले ही फिर प्रेग्‍नेंट (Pregnant) हो जाता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, कंगारू (Kangaroo) से संबंधित शिशु को जन्‍म देने वाली प्रजाति स्‍वैम्‍प वॉलबी (Swamp Wallaby) पृथ्‍वी पर मौजूद अकेला ऐसा प्राणी है जो पूरे जीवन प्रेग्‍नेंट रहता है. मजेदार तथ्‍य है कि ये जानवर प्रेग्‍नेंसी के दौरान भी नवजात को स्‍तनपान (Lactating) कराता रहता है. ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्‍नेंट, हर 30 दिन में बच्‍चे को जन्‍म देता हैं, जानें मादा वॉलबी और कंगारू के होते हैं दो यूटरस और दो ओवरी यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और बर्लिन के लेब्‍नीज इंस्‍टीट्यूट फौर जू एंड वाइल्‍डलाइफ रिसर्च के शोधकर्ताओं (Researchers) के मुताबिक, मादा वॉलबी और कंगारुओं में दो यूटरस (Uterus) और दो ओवरी (Ovaries) होती हैं. एक यूटरस मे...