Skip to main content

Post Office MIS Interest Rate : हर महीने आय की गारंटी, बैंक से मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानिए योजना

Post Office MIS Interest Rate हर महीने आय की गारंटी, बैंक से मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानिए योजना : भारत में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि भले ही उन्हें अपनी जमा राशि पर कम ब्याज मिले, लेकिन पैसा बिल्कुल सुरक्षित होना चाहिए। ऐसे लोग डाकघर मासिक आय योजना ( Post Office Monthly Income Scheme ) में पैसा रख सकते हैं, एक सरकारी छोटी बचत योजना ( Small Saving Scheme ) जो निवेशकों को हर महीने एक निश्चित राशि कमाने की अनुमति देती है।

Post Office MIS Interest Rate

दरअसल, भारत में पोस्ट ऑफिस ( India Post ) के साथ निवेशकों का विश्वास का रिश्ता होता है। अगर आप 5 साल के लिए निवेश ( Investment ) करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस योजना ( Post Office Monthly Income Scheme ) में निवेश करने के बाद आपकी हर महीने एक निश्चित आय होगी और आपका पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इस योजना में पैसे को सुरक्षित रखने के साथ-साथ ब्याज भी बैंकों से अधिक होता है।

डाकघर की मासिक बचत योजना ( Post Office Monthly Income Scheme ) में आप एक खाते के जरिए न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये का निवेश ( Investment ) कर सकते हैं। संयुक्त खाते में अधिकतम राशि की सीमा 9 लाख रुपये तक है। यानी पति-पत्नी दोनों मिलकर एक ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. यह योजना सेवानिवृत्त कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत फायदेमंद है।

Post Office MIS Interest Rate

इतना ही नहीं आप इस योजना ( Post Office Monthly Income Scheme ) में नाबालिग के नाम से जमा कर सकते हैं, लेकिन ऐसे खाते में 3 लाख रुपये तक का निवेश ( Investment ) किया जा सकता है। इस योजना में जमा करने के लिए डाकघर में अलग से POMIS फॉर्म भरना होता है। इस योजना ( Post Office MIS Scheme ) में निवेश करने से पहले ग्राहक को डाकघर बचत खाता खोलना होगा।

डाकघर मासिक आय योजना ( POMIS ) वर्तमान में 6.6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज प्रदान करती है। जो अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट ( Fixed Deposit ) और विकल्पों से बेहतर हैं। POMIS फॉर्म भरते समय, आपको पहचान प्रमाण, आवासीय प्रमाण, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो की आवश्यकता होगी। एक नामांकित व्यक्ति की जरूरत है।

POMIS योजना की अवधि

इस डाकघर योजना ( Post Office Scheme ) की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। अगर आप समय से पहले पैसे निकाल लेते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक वर्ष के भीतर निकासी का कोई प्रावधान नहीं है। अगर आप 3 साल से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको 2 प्रतिशत का जुर्माना देना होगा। 3 साल से 5 साल के भीतर निकासी पर 1 प्रतिशत की राशि काट ली जाती है।

इस खाते के लाभ ( MIS Account )

आप इस अकाउंट ( Post Office Monthly Income Scheme ) को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में शिफ्ट करवा सकते हैं। आप 5 साल की मैच्योरिटी के बाद रकम को दोबारा निवेश ( Investment ) कर सकते हैं। इसमें एक नॉमिनी नियुक्त किया जा सकता है, ताकि नॉमिनी को दुर्घटना की स्थिति में राशि मिल सके। एमआईएस योजना ( MIS Scheme ) में टीडीएस नहीं काटा जाता है, बल्कि ब्याज पर टैक्स देना होता है।

MIS Account में आने वाली राशि का निर्धारण कैसे होता है?

उदाहरण के लिए, यदि आप डाकघर मासिक आय योजना ( Post Office Monthly Income Scheme ) में एक खाते के माध्यम से 4,50,000 लाख रुपये जमा करते हैं, तो कुल ब्याज 6.6 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से 29,700 रुपये होगा। जो 2475 रुपये प्रति माह होगा। यानी 4,50,000 रुपये के निवेश ( Investment ) पर हर महीने 2475 रुपये का ब्याज मिलेगा।

वहीं, डाकघर मासिक आय योजना ( Post Office Monthly Income Scheme ) में संयुक्त खाते के माध्यम से 9 लाख रुपये जमा किए गए हैं। 6.6 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज दर के अनुसार इस राशि पर कुल ब्याज 59,400 रुपये होगा। इस तरह हर महीने का ब्याज करीब 4950 रुपये होगा।

The post Post Office MIS Interest Rate : हर महीने आय की गारंटी, बैंक से मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानिए योजना appeared first on My Technical Voice.



from My Technical Voice https://ift.tt/MVeBlFA

Comments

Popular posts from this blog

NPS Exit Rule : मैच्योरिटी से पहले निकालना चाहते हैं एनपीएस खाते से पैसा, तो जान लें ये जरूरी नियम

NPS Exit Rule : नेशनल पेंशन सिस्टम ( National Pension System ) एक सरकार समर्थित स्वैच्छिक योगदान आधारित पेंशन योजना है ! जो आपको समय-समय पर एक छोटी राशि का निवेश करने और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सुरक्षित करने की अनुमति देती है ! एनपीएस निवेश ( NPS Investment ) की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह आपको बाजार से जुड़ा रिटर्न देता है ! और विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में अपने स्वयं के फंड आवंटन को चुनने की सुविधा देता है ! NPS Exit Rule NPS Exit Rule राष्ट्रीय पेंशन योजना ( National Pension Scheme ) को 2004 में केवल सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पेश किया गया था ! बाद में 2009 में इस प्रणाली को सभी के लिए बढ़ा दिया गया ! एक बार जब आप एक एनपीएस खाता शुरू ( Start NPS Account ) करते हैं, तो आपको सेवानिवृत्ति की आयु या 60 वर्ष तक पहुंचने तक अपना योगदान देना जारी रखना चाहिए ! सेवानिवृत्ति के बाद, आप एनपीएस से बाहर निकल सकते हैं और संचित कोष से पैसा निकाल सकते हैं ! 1) सामान्य निकास ( NPS Exit Rule ) सामान्य निकास तब होता है ...

India Post Scheme : डाकघर की इस सुपरहिट योजना में जमा होंगे सिर्फ 50 रुपये, 35 लाख मिलेंगे, जानिए

India Post Scheme : भारतीय डाकघर ( India Post Office ) विभाग अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाएं जारी करता रहता है। ऐसी ही एक योजना डाकघर द्वारा शुरू की गई है, जिसका नाम ग्राम सुरक्षा योजना ( Gram Suraksha Yojana ) है। अगर आप भी निवेश ( Investment ) पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस योजना में ग्राहक कम पैसे लगाकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पोस्ट ऑफिस स्कीम ( Post Office Scheme )। India Post Scheme भारतीय डाकघर ( India Post Office ) में पैसा निवेश ( Investment ) करना बहुत ही सुरक्षित माना जाता है और इसके साथ ही डाकघर अपने ग्राहकों को बैंक की तुलना में अधिक प्रतिशत ब्याज प्रदान करता है। ग्राहकों द्वारा सुरक्षित और बेहतर रिटर्न के लिए इंडिया पोस्ट ऑफिस की बचत योजना ( India Post Office Saving Scheme ) बहुत अच्छी और अच्छी मानी जाती है। यह भी जानें :-   PM Mudra Loan Scheme Apply : 10 लाख का लोन सिर्फ 5 मिनिट में मिलेंगा, ऑनलाइन करें अप्लाई डाकघर की ग्राम सुरक्षा योजना ( Post Of...

ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्‍नेंट, हर 30 दिन में बच्‍चे को जन्‍म देता हैं, जानें

ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्‍नेंट, हर 30 दिन में बच्‍चे को जन्‍म देता हैं, जानें : पृथ्‍वी पर मौजूद ज्‍यादातर प्राणियों को एक के बाद दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देने के लिए कुछ वक्‍त लगता है. आप जानकार हैरान रह जाएंगे कि एक ऐसा जानवर भी है, जो एक बच्‍चे को जन्‍म देने से कुछ दिन पहले ही फिर प्रेग्‍नेंट (Pregnant) हो जाता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, कंगारू (Kangaroo) से संबंधित शिशु को जन्‍म देने वाली प्रजाति स्‍वैम्‍प वॉलबी (Swamp Wallaby) पृथ्‍वी पर मौजूद अकेला ऐसा प्राणी है जो पूरे जीवन प्रेग्‍नेंट रहता है. मजेदार तथ्‍य है कि ये जानवर प्रेग्‍नेंसी के दौरान भी नवजात को स्‍तनपान (Lactating) कराता रहता है. ऐसा कोनसा जानवर हैं जो पूरी जिंदगी रहता है प्रेग्‍नेंट, हर 30 दिन में बच्‍चे को जन्‍म देता हैं, जानें मादा वॉलबी और कंगारू के होते हैं दो यूटरस और दो ओवरी यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और बर्लिन के लेब्‍नीज इंस्‍टीट्यूट फौर जू एंड वाइल्‍डलाइफ रिसर्च के शोधकर्ताओं (Researchers) के मुताबिक, मादा वॉलबी और कंगारुओं में दो यूटरस (Uterus) और दो ओवरी (Ovaries) होती हैं. एक यूटरस मे...